फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nine employees and teachers found missing from school, salaries stopped

Kaushambi News: स्कूल से गायब मिले नौ कर्मचारी व शिक्षक, रोका वेतन

Sun, 14 Apr 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Nine employees and teachers found missing from school, salaries stopped
बीएसए ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत चालय और नेवादा ब्लॉक के छह प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर बिंदुवार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में नौ शिक्षक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। ड्यूटी से गायब सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने नेवादा और चायल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मकदूमपुर, उप्रावि मकदूमपुर, प्रावि. हरदरमऊ, प्रावि. रसूलपुर ब्यूर, प्रावि. बरेठी, उप्रावि बरेठी, उप्रावि लालापुर और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चायल का निरीक्षण किया। विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष छात्र- छात्राओं की उपस्थिति और नए दाखिले की स्थिति ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन

बीएसए ने इसे लापरवाही करार देते हुए नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापकों को तीन दिन के भीतर स्थिति में सुधार का अल्टीमेटम दिया। चेताया कि उपस्थिति 80 प्रतिशत से ऊपर नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक सतेंद्र सिंह व शिक्षामित्र भारत सिंह अनुपस्थित मिले। बीएसए ने दोनों के एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदरमऊ में तैनात शिक्षामित्र सुमित्रा देवी लंबे समय से अनुपस्थित चल रही हैं। बीएसए ने इस संबंध में बीईओ से रिपोर्ट तलब की। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षिका अमृता कुशवाहा, शारदा तिवारी, रोहिणी सोनकर, लेखाकार रश्मि, मुख्य रसोइया श्वेता साहू व चपरासी रामदास अनुपस्थित मिले।

बीएसए ने इनका मानदेय काटने का निर्देश दिया। इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरित कीं। इस मौके पर डीसी बालिका योगेश तिवारी समेत विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed