फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nine arrested including son and brother of absconding Ehtesham, who was government gunner of Mafia Atiq

Umesh Pal Hatyakand : माफिया अतीक के सरकारी गनर रहे फरार एहतेशाम का बेटा व भाई समेत नौ गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 09:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 09:33 PM IST
सार

माफिया अतीक के एक लाख के फरार इनामी शूटर अब्दुल कवि की गिरफ्तारी के लिए जिले की पुलिस ने लगातार तीसरे दिन भी तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार को एसपी की अगुवाई में एएसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ माफिया के सरकारी गनर रहे एहतेशाम के सरायअकिल थाने के गांव पुरखास और दबिश दी गई।

विज्ञापन
Nine arrested including son and brother of absconding Ehtesham, who was government gunner of Mafia Atiq
Kaushambi : शूटर कवि अहमद के करीबियों के यहां छापेमारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक के एक लाख के फरार इनामी शूटर अब्दुल कवि की गिरफ्तारी के लिए जिले की पुलिस ने लगातार तीसरे दिन भी तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार को एसपी की अगुवाई में एएसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ माफिया के सरकारी गनर रहे एहतेशाम के सरायअकिल थाने के गांव पुरखास और दबिश दी गई।

विज्ञापन


इस दौरान एहतेशाम के भाई व बेटे समेत नौ लोग गिरफ्तार किए गए। इनके घरों से जायज-नाजायज असलहों एवं कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ। इसके अलावा अब्दुल कवि के भाई की ससुराल युसुफपुर में भी छापा मारा गया लेकिन वहां पुलिस को कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को पुरखास और युसुफपुर गांव में चले तलाशी अभियान के दौरान करीब पांच दर्जन घरों की तलाशी ली गई। इस दौरान सिंगल व डबल बैरल की चार-चार लाइसेंसी बंदूकें, 315 बोर की तीन, 30 बोर की एक लाइसेंसी राइफल, 12 बोर के चार तमंचे व एक अद्धी, 315 बोर के तीन तमंचे, 32 बोर की एक रिवाल्वर, 141 कारतूस, 11 खोखा, तीन चाकू व एक चापड़ बरामद हुआ है। पुलिस ने कवि और उसके परिवार को पनाह देने के साथ ही आर्थिक मदद एवं असलहा मुहैया कराने के आरोप में एहतेशाम के भाई एहसानुल करीम व बेटे दानियाल समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

सभी के खिलाफ लिखित कार्रवाई कर फरार शूटर कवि व गनर एहतेशाम के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा अब्दुल कवि के भाई अब्दुल हई की ससुराल युसुफपुर गांव में अब्दुल जिलानी के यहां है। अब्दुल हई पुलिस में है। रविवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस ने अब्दुल जिलानी के यहां छापा डाला। तलाशी व पूछताछ के दौरान खास सुराग नहीं मिलने पर पुलिस वापस लौट गई।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि राजू पाल हत्याकांड में वांछित इनामी शूटर भखंदा गांव के अब्दुल कवि व उसके शरणदाताओं के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुरखास गांव का रहने वाला एहतेशाम उर्फ करीम बाबा पूर्व में माफिया अतीक अहमद का गनर रह चुका है। इस दौरान एएसपी समर बहादुर समेत सीओ चायल श्यामकांत, सिराथू सीओ डॉ. केजी सिंह एवं मंझनपुर सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण समेत कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएचसी मौजूद रही।

ये आए पुलिस की गिरफ्त में

पुरखास गांव के मो. अनस, हमीदुल गुफरान, दानियाल करीम, एहसानुल करीम, नफीस अहमद, सतीश विश्वकर्मा, युसुफपुर गांव के अख्तर हुसैन, भरवारी के नवाज अशरफ व फकीराबाद का अजीत प्रताप सिंह हैं।

चार शादियां की हैं एहतेशाम

माफिया अतीक का सरकारी गनर रह चुका पुरखास निवासी एहतेशाम बीवियां बदलने का शौकीन है। वह चार शादियां कर चुका है। 20 साल पहले उसने कानपुर की यास्मीन अख्तर से निकाह किया था। जिससे एक बेटा दानियाल और बेटी शायरा है। यास्मीन की बीमारी के चलते 2006 में मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरा निकाह साली नाफीन अख्तर से किया। नाफीन से भी एक बेटी आयजा पैदा हुई। कुछ दिन बाद नाफीन को तलाक देकर पुरखास में ही पड़ोस की बेबी से निकाह कर लिया। बेबी को बच्चा नहीं होने से तलाक देकर प्रयागराज की रहने वाली कशिश से निकाह कर लिया। कशिश से भी उसे एक बच्ची हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed