{"_id":"57b4b6684f1c1b77766ec38f","slug":"nfsa-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ गरजे कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ गरजे कार्डधारक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
राशन की कालाबाजारी और घटतौली को लेकर मंझनपुर के बंजर गोइठा गांव के कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दुकानदार पर वितरण प्रणाली में मनमानी का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर दुकान में हो रही कालाबाजारी की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बंजर गोइठा गांव के रहने वाले ननका, बबलू, राजू, शिवबाबू शुक्ला, नत्थू लाल, राम दुलारे, सूरज पाल, धीरज कुमार आदि का कहना है कि गांव का कोटेदार गरीबों को समय से राशन केरोसिन नहीं वितरित करता है। जिसकी शिकायत कई बार खंड विकास अधिकारी और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से की गई। इसके बाद भी दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अफसरों की इस अनदेखी के चलते गांव में किसी दिन बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकेगा। कोटेदार की मनमानी से खफा कार्डधारकों ने बुधवार को मंझनपुर आकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देते हुए ग्रामीणों ने दुकान में हो रही धांधली की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।