{"_id":"19da097d6e05440fea6143caaf2e2468","slug":"news-hindi-news-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"नट का डेरा में पानी का संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नट का डेरा में पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू ब्लाक के नट का डेरा दलित बस्ती में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। करीब पांच सौ की आबादी में लगे चार हैंडपंपों में दो हैंडपंप महीनों से खराब हैं। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को निजी नलकूपों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या से कई बार बीडीओ, ग्राम प्रधान के अलावा जल निगम के अफसरों को भी अवगत कराया गया। इसके बाद भी हैंडपंपों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
दोआबा में गर्मी के दस्तक देते ही तमाम गांवों में पानी का संकट खड़ा होने लगा है। अनदेखी के चलते खराब हैडपंपों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सिराथू ब्लाक की दलित बस्ती मधवामई नट का डेरा में करीब पांच सौ की आबादी के प्यास बुझाने के लिए 4 हैंडपंप है। गांव के राजेश कुमार, दिनेश कुमार, अशर्फीलाल आदि का कहना है कि महीनों से दो हैंडपंप खराब हैं। इन हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी और जलनिगम के अफसरों को प्रार्थनापत्र दिया गया। फिर भी आज तक हैंडपंपों का ठीक नहीं कराया जा सका। ग्राम प्रधान का कहना है कि रिबोर के लिए हैंडपंपों की सूची ब्लाक और जलनिगम को भेजी जा चुकी है। इसके अलावा तहसील में भी शिकायत की गई है।