फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   news

किसानों के मुआवजे के लिए गरजे कांग्रेसी

Mon, 13 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 13 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
news
चायल। मौसम की मार से बर्बाद हुए किसानों को जल्द मुआवजा समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चायल में हुंकार भरी। प्रदेश सचिव की मौजूदगी में तिल्हापुर से चायल तक जनजागरण यात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप भी लगाया। राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। मांगें जल्द पूरी नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


किसानों की अनदेखी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने इन दिनों केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसके लिए वह गांव-गांव जनजागरण यात्रा भी निकाल रही है। इसीक्रम में सोमवार को कांग्रेसियों ने तिल्हापुर से लेकर चायल तहसील तक नारेबाजी करते हुए जनजागरण यात्रा निकाली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष पांडेय की मौजूदगी में निकाली गई इस जनजागरण यात्रा के साथ ही कार्यकर्ताओं ने चायल तहसील परिसर में बारिश से बर्बाद हुई खेती से परेशान किसानों को मुआवजा नहीं मिलने को लेकर भी हुंकार भरी।
विज्ञापन


 करीब घंटेभर तक तहसील परिसर में गरजने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें मौसम की मार से बर्बाद फसलों को जल्द सर्वे कराकर किसानों को उचित इमदाद देने, किसानों से बिजली, सहकारिता और सिंचाई की वसूली माफ करने, गेहूं क्रयकेंद्र खोले जाने, भूमि अधिग्रहण बिल को किसानों के मुफीद बनाने, बिजली की 16 घंटे आपूर्ति और जर्जर तार बदले जाने की मांग की। चेताया कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तलत अजीम, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, रमेश अग्रहरि, रविप्रकाश, लालचंद्र कुशवाहा, महेंद्र गौतम, मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, पुष्पराज पांडेय, सगीर अहमद, अनीता देवी, रंजीत यादव, मुमताज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कांग्रेसी नेता रविप्रकाश ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और नेता संजय राउत के बयान की निंदा की है। कहा कि शिवसेना नेताओं का यह बयान देश की एकता-अखंडता को तार-तार करने वाला है। उन्होंने इन नेताओं के खिलाफ एफआईआर लिखकर तत्काल इनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed