{"_id":"a6f1009a8d2f23b2dd24ba13d2d1603d","slug":"news-hindi-news-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तकियों के साथ थिरकना दो सिपाहियों को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्तकियों के साथ थिरकना दो सिपाहियों को पड़ा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर(ब्यूरो)। नर्तकियों के साथ स्टेज पर चढ़कर थिरकना और पैसे लुटाना देवीगंज चौकी में तैनात दो सिपाहियों को महंगा पड़ा है। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को जांच के बाद दोनों सिपाहियों को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हडकंप मचा हुआ है।
बता दें कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के ताजमल्लाहन गांव के गोविन्दपुर मजरे में शनिवार को मेले का आयोजन किया गया था। रात में व्यापारियों और मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। इस दौरान नर्तकियों के नृत्य का भी आयोजन किया गया था। बताया जाता है कि इस दौरान देवीगंज चौकी में तैनात सिपाही विनोद कुमार दुबे और राजबहादुर सिंह मंच में चढ़कर नर्तकियों के साथ खुद भी नाचने लगे थे।
साथ ही इन दोनों ने नर्तकियों के ऊपर पैसे भी लुटाएा। इसकी जानकारी होने पर एसपी ने सीओ सिराथू को जांच का निर्देश दिया। जांच में सिपाहियों के नर्तकियों के साथ नाचने की पुष्टि हुई। इसके बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि अनुशासनहीनता की कार्रवाई इन दोनों सिपाहियों पर की गई है। उन्होंने चेताया कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से दिनभर महकमें मं हडकंप मचा रहा।