फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   news

बैंकों में लेनदेन को दिनभर रहा घमासान

Mon, 06 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 06 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
news
मंझनपुर (ब्यूरो)। बैंकों में लेन-देन के लिए सोमवार को दिनभर धक्का-मुक्की होती रही। जमा और निकासी के लिए लोगों को तीन-तीन घंटे लाइन में लगने की मजबूरी झेलनी पड़ी। ऐसा नए वित्तीयवर्ष में लगातार तीन दिनों की छुट्टी के कारण रहा। हालांकि इस बीच शनिवार को एक दिन के लिए बैंक खुले थे। पर, उस दिन अवकाश जैसा ही माहौल देखने को मिला था।
विज्ञापन


एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है। पर, नए वित्तीय वर्ष के शुरू होते ही महावीर जयंती, गुड फ्राइडे की छुट्टी पड़ गई। इस बीच एक दिन के लिए शनिवार को बैंक खुले थे। पर, तीन दिन की लगातार छुट्टियों के बाद शनिवार को एक दिन के लिए बैंक खुलने पर ज्यादातर लोग लेन-देन को बैंक नहीं आए। ऐसे में जब सोमवार को बैंक खुले तो सभी शाखाओं में ग्राहकों की भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय मंझनपुर में तो एसबीआई, पीएनबी, बीओबी, ओबीसी, बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी समेत अन्य बैंकों की भी शाखाओं में दिनभर मेला जैसा नजारा देखने को मिला। लोगों को पैसे जमा करने अथवा निकालने समेत अन्य बैंकिग कार्यों के लिए तीन-तीन घंटे तक लाइन में लगने की मजबूरी झेलनी पड़ी। ऐसी भी भीड़ भरवारी, करारी, सिराथू, अजुहा, देवीगंज, पश्चिमशरीरा, सरायअकिल, मूरतगंज, मनौरी, चायल, चरवा, पुरामुफ्ती, तिल्हापुर, भड़ेसर, समदा, टेंवा आदि बाजारों में भी स्थित बैंकों में देखने को मिली। भीड़ के मद्देनजर मंझनपुर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में तो जमा और निकासी के लिए 2-2 अतिरिक्त काउंटर भी सोमवार के लिए खोलने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed