फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   news

कांग्रेसियों ने फूंका गिरिराज का पुतला

Sun, 05 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 05 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
news
मंझनपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को चाकवन चौराहे पर प्रदर्शन किया। मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर उतरे कांग्रेसियों ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला फूंका। साथ ही उन्हें केंद्रीय मंत्रीमंडल से निकाले जाने की मांग की।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसीक्रम में रविवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के चाकवन चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव और पीसीसी सदस्य शमीम आलम की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गिरिराज सिंह के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला भी जलाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि भाजपा के सांसद और मंत्री बार-बार ऐसे अशोभनीय बोल बोलकर देश के मान-सम्मान पर चोट पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां की साझा संस्कृति को जोड़ने की साजिश की जा रही है। फिर भी मोदी अपने मातहतों के खिलाफ चुप्पी साधे हैं। साफ है कि मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य और सांसद ऐसे बोल उनकी मूकसहमति से ही बोल रहे हैं। इस दौरान कांग्रेसी नेता ने भाजपा के अच्छे दिन के नारे पर भी चुटकी ली। कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान महंगाई, कालेधन की वापसी को मुद्दा बनाकर मोदी ने जनता का विश्वास हासिल किया, लेकिन 10 महीने की सरकार में वे अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भूमि अधिग्रहण बिल और मौसम की मार से बेहाल किसानों की अनदेखी पर भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुस्सा जताया। इस मौके पर खैरात उल्ला, तीरथ सरोज, जयकरन, विष्णु सोनी, अजीत कुमार कुशवाहा, कमल कुशवाहा, हेमंत कुमार, बबलू गौतम, अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, विनय पासी, रामजी पटेल, दिनेश गौतम, त्रिशूल मौर्य, छेदीलाल विश्वकर्मा, रेवती रमण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed