{"_id":"f50ae251a8bee8f8575ede9f8b2540ef","slug":"news-hindi-news-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों पर धूल जमी देख बिफरे कप्तान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहों पर धूल जमी देख बिफरे कप्तान
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने शनिवार को मंझनपुर कोतवाली का औचक मुआयना किया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई, बैरक, मेस के साथ अभिलेखों की बारीकी से जांच की। वहीं शस्त्रों में धूल की परत जमीन देख भड़के कप्तान ने दरोगा और सिपाहियों अपने शस्त्रों की सप्ताह में एक बार सफाई करने का फरमान जारी किया। वहीं एसओ मुआयने के दौरान मिली खामियों को हफ्तेभर के भीतर दुरूस्त करके इसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एक-एक कोतवाली का मुआयना कर रहे है। शनिवार को उन्होंनेे मंझनपुर कोतवाली औचक मुआयना किया। सिपाहियों के रहने के लिए बने आवास, बैरक, भोजनालय के साथ ही परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से मुआयना किया। दफ्तर जाकर अभिलेखों के रखरखाव के साथ शस्त्रों की भी जांच की।
उपनिरीक्षकों से सर्विस रिवाल्वर खुलवाई तो असलहे धूलभरे निकले। इस पर उन्होंने सभी दरोगा और सिपाहियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही सभी दरोगा और सिपाहियों को खुद शस्त्रों के पुर्जों को खोलकर सफाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा थानाध्यक्ष, उप निरीक्षकों और बीट के सिपाहियों के साथ बैठक करके अपराधिक घटनाओं में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की बिन्दुवार समीक्षा की। लंबित पड़े मामले को जल्द निपटाने का निर्देश प्रभारी कोतवाल को दिया। चेताया कि थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ितों का केस दर्ज कर मौका मुआयना करके कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुआयने के दौरान शस्त्रों की साफ-सफाई में खामियां मिली है। इन्हें ठीक करने के लिए हफ्तेभर का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
थानों और चौकियों में तैनात चौकीदार भी अब पुलिस की तरह महीने में एक बार परेड़ करेंगे। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने शनिवार को मंझनपुर कोतवाली के मुआयने के दौरान चौकीदारों की समस्या सुनते हुए फरमान जारी किया। बताया कि इससे चौकीदारों के रहन-सहन के साथ सेहत में भी सुधार होगा।