{"_id":"9b9e6cc7c130d537b319b2904c13f65f","slug":"news-hindi-news-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी इस्माइलपुर के डॉक्टर-कर्मियों में घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी इस्माइलपुर के डॉक्टर-कर्मियों में घमासान
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर (कड़ा) अफसर-कर्मियों के जंग का मैदान बना है। बुधवार को महिला चिकित्सक समेत अस्पताल के 18 कर्मियों ने वहां तैनात सहायक शोध अधिकारी (एआरओ) पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया। कामकाज बंद करके चिकित्सक कर्मी कलेक्ट्रेट और सीएमओ कार्यालय आए। डीएम और सीएमओ को बाबू की मनमानी की शिकायत की। सीएमओ ने बताया मामला उपस्थिति और गैरहाजिरी को लेकर है। प्रकरण की जांच कराकर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर (कड़ा) की मेडिकल आफिसर प्रतिभा गुप्ता, डॉ. मोहम्मद असलम, डॉ. सैयद निकहत असगर, लैब टेक्नीशियन पुष्पेंद्र सिंह, रोशन सिंह, फार्मासिस्ट अरुण सिंह, शत्रुघ्न सिंह, निशा, कुसुमा देवी, सीमा देवी, विवेक कुमार आदि ने एआरओ पर मनमानी करने, उपस्थिति रजिस्टर अपने आवास पर रखने आदि का इल्जाम लगाते हुए मोर्चा खोल दिया। डॉक्टर, कर्मियों की मानें तो वह उपस्थिति रजिस्टर में लोगों की मनमानी तरीके से अनुपस्थिति दर्ज कर देता है। साथ ही लोगों ने एआरओ पर तमाम अन्य आरोप भी लगाए हैं। डॉक्टर और कर्मचारियों ने एआरओ की शिकायत सीधे जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी से की है। मामले में सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद प्रकरण में जो भी दोषी मिलेगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।