फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   news

छात्र-छात्राओं की अदाकारी ने मोहा मन

Thu, 02 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 02 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
news
चायल। देशभक्ति गीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से मधु वाचस्पति इंटर कालेज कोइलहा के छात्र-छात्राओं ने लोगों का मन मोह लिया। मौका था स्कूल के वार्षिकोत्सव का। इस दौरान विद्यार्थियों ने नाटक और प्रहसनों से भी अपनी अदाकारी का जलवा भी बिखेरा। कार्यक्रम में मौजूद रहे जिलाधिकारी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही आयोजनों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन


चायल तहसील क्षेत्र के कोइलहा गांव के समीप स्थित मधु वाचस्पति इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के छात्र वैभव, वरुण और उज्ज्वल ने देश वंदना से की। इसके बाद स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं के साथ नन्हें मुन्ने बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्यों के साथ नाटक, प्रहसन प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। बच्चों के गायन, नृत्य और अदाकारी की प्रतिभा से मौजूद लोग मंत्रमुग्ध रहे। लोगों ने छात्र-छात्राओं की जमकर सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे जिलाधिकारी राजमणि यादव ने भी बच्चों के हुनर को खूब सराहा। कहा कि ऐसे आयोजन के माध्यम से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहाकि गांव हो अथवा शहर। कहीं भी बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं होती है। बस इनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें तराश कर एक मंच देने भर की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने भी बच्चों की अदाकारी की सराहना की। इस मौके पर सिराथू विधायक वाचस्पति, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति, प्रधानाचार्य अंशुका शर्मा, लिली सिंह, जेबा शेख, अर्चना देवी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ तमाम अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed