फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   news

किसानों के मुआवजे को गरजी सकिपा

Wed, 01 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 01 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
 news
मंझनपुर। बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को जल्द दिए जाने की मांग समर्थ किसान पार्टी ने की है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी इस मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें मुआवजे के साथ ही किसानों की फसलों को वनरोजों के उत्पात से बचाने के इंतजाम किए जाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि मार्च महीने में दो बार हुई भीषण बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से जिलेभर के किसान तबाह हो गए हैं। मौसम की मार से गेहूं, सरसों, चना, मटर, अरहर समेत ज्यादा फसलें नष्ट हो गई हैं। 50 फीसदी से अधिक फसलों के नुकसान होने से अन्नदाता परेशान हैं। इन किसानों को बर्बाद हुई फसलों की क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए मुआवजा देने में हो रही देरी के लिए कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन पर निशाना साधा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें जल्द नुकसान का आंकलन कराकर छोटे-बड़ी सभी किसानों को मदद मुहैया कराने की मांग की। साथ ही फसलों को वनरोजों के उत्पात से बचाने का इंतजाम किए जाने, जर्जर बिजली के तारों के टूटने से खेत-खलिहान में होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने, चकबंदी के गांवों में जमीन का दुबारा मूल्यांकन कराने और बिजली की अघोषित अंधाधुंध कटौती बंद किए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि मांगें पूरी नहीं किए जाने पर वे किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी, जीवन सिंह चंद्रौल, मनोज सोनी, मिश्रीलाल प्रजापति, नीरज केसरवानी, अवधेश शर्मा, बैजनाथ, वीरेंद्र सिंह, फूलचंद्र लोधी, हरिओम प्रजापति, संतलाल, राकेश कुमार, मंजू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed