फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   news

प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे भाजपाई

Mon, 06 Jul 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 06 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल और मंझनपुर में रविवार को भाजपाइयों की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।  सदस्यता अभियान को गति देने पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला। मंझनपुर में हुई युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बब्बू राम द्विवेदी ने कहाकि सदस्यता अभियान को जिले में अभी और गति देेने की जरूरत है। उन्होंने बनाए गए सदस्यों का घर-घर जाकर सत्यापन करने की भी बात कही। बताया कि मिस कॉल से बने या बनाए सदस्यों के घर जाकर उनसे एक फार्म भरवाना होगा और दोआबा उसी नम्बर से मिस कॉल करवानी होगी।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ने गांव-गांव का भ्रमण कर लोगों से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का भी आह्वान किया। इसी तरह सरायअकिल में भाजपा नेता अभिषेक तिवारी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान और पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। अभिषेक तिवारी ने कहाकि सदस्यता अभियान पंचायत चुनाव में संजीवनी की तरह काम करेगा। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि इस सरकार में समाज का कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। प्रदेश के किसान बिजली, पानी, खाद और बीच की समस्या से परेशान हैं। उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। यह सरकार सिर्फ गुंडों-माफियाओं का विकास कर रही है। आगामी चुनाव में जनता प्रदेश सरकार से कथनी और करनी का हिसाब मांगेगी। बैठकों में इस मौके पर जयचंद्र मिश्रा, प्रेम चंद्र चौधरी, सुशील मिश्रा, आद्या प्रसाद  पांडेय, राधेश्याम, सुनील सोनी, सौरभ केसरवानी, चक्रेश मिश्रा, सोनू जायसवाल, जमाल अहमद आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed