{"_id":"6b3bd922aa9ece89004c68e3cdecbbd0","slug":"news-hindi-news-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल संचालकों को देना होगा मानक पूरा होने का प्रमाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल संचालकों को देना होगा मानक पूरा होने का प्रमाण
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में संचालित कक्षा एक से आठ तक के निजी स्कूलों के संचालकों को अब मानक पूरा होने का प्रमाण देना होगा। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने स्कूल संचालकों को नोटिस दे दिया है। बीएसए का कहना है कि प्रमाण पत्र नहीं दे पाने वाले संचालक के स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। इसे लेकर स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि जिले में निजी स्कूलों की अच्छी खासी संख्या है। कक्षा एक से आठ तक की मान्यता लेकर यहां कई स्कूलों में हाईस्कूल और इंटर तक की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। बताया जाता है कि इन स्कूलों का मानक भी पूरा नहीं है। पढ़ाई के नाम पर तो केवल धनउगाही की जाती है।
इसके बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कभी ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं। शिकायत होने पर किसी स्कूल का मामला तूल भी पकड़ता है तो उसके संचालक को नोटिस देकर मामला ठंडा कर लिया जाता है। अफसरों की इस ढिलाई को लेकर शासन का रुख गंभीर हो गया है। स्कूल खुलते ही शासन ने जिले में संचालित कक्षा एक से आठ तक के निजी स्कूलों की मानक की रिपोर्ट अफसरों से मांगी है। इसे लेकर अधिकारियों और स्कूल संचालकों के होश उड़े हुए हैं। शासनादेश के बाद बीएसए के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल संचालकों को नोटिस भेजकर उनसे 15 बिंदुओं पर मानक पूरा होने का प्रमाण पत्र मांगा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि जनपद में एक भी स्कूल मानक की अनदेखी कर नहीं चलने दी जाएगी। ऐसे सभी स्कूलों की मान्यता खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी।