फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Newly married woman's body found hanging, her parents allege murder, FIR lodged

Kaushambi : फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 06:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 06:24 PM IST
सार

सरायअकिल कोतवाली के बिगहरा उस्मानपुर गांव में मंगलवार रात घर के अंदर छत के चुल्ले पर विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला।

विज्ञापन
Newly married woman's body found hanging, her parents allege murder, FIR lodged
आत्महत्या। - फोटो : Social media

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली के बिगहरा उस्मानपुर गांव में मंगलवार रात घर के अंदर छत के चुल्ले पर विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने दहेज की खातिर बेटी को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सरायअकिल के बेरुई गांव की कमला देवी पत्नी भवानीदीन ने बताया कि उसने अपने बेटी हिरन (20) की शादी इसी साल छ मई को बिगहरा उस्मानपुर गांव के बबलू के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से किया था।अपनी हैसियत के मुताबिक शादी में पांच लाख खर्च कर दान दहेज देकर बेटी को ससुराल विदा किया था।आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी का पति बबलू ससुर झुरई,देवर रोहित,सास,ननद ,जेठ व जेठानी अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपया नगद और बुलट की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


बेटी हिरन ने कई बार ससुरालियों की प्रताड़ना के बारे में फोन करके मायके जानकारी भी दी।कमला देवी के मुताबिक मंगलवार रात बेटी हिरन के पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए पहले उसे मारा-पीटा और फिर हत्या कर फांसी के फंदे से लटका दिया।आरोप है कि बेटी की मौत होने के बाद भी उन्हें जानकारी नहीं दी।रात 1:30 बजे इलाकाई पुलिस से उन्हें बेटी के मौत होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद वह बेटी के ससुराल पहुंचे। वहीं बिगहरा उस्मानपुर गांव में पड़ोसियों में चर्चा रही कि बबलू शराब पीने का आदी था,इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच शादी के बाद से ही अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात बबलू के पड़ोसी मानसिंह के यहां  बर्थडे कार्यक्रम था,घर के सभी लोग वहीं निमंत्रण गये थे।वापस आकर देखा तो हिरन फंदे पर लटकी हुई थी। मामले में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed