{"_id":"612bd25d8ebc3e5f6b2e8b69","slug":"new-phc-purkhas-transfer-of-doctor-who-was-missing-from-duty-kaushambi-news-ald314521931","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू पीएचसी पुरखास : ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू पीएचसी पुरखास : ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर का तबादला
Mon, 30 Aug 2021 03:55 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 03:55 PM IST
सार
अस्पताल में चिकित्सक डॉ. नम्रता सिंह, डॉ. कुसुमाकर सिंह व डॉ.राजेश कुमार विद्यार्थी समेत तीन डॉक्टरों की नियुक्ति है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचसी में डॉ. राजेश कुमार के अलावा दो अन्य चिकित्सक तैनाती के बाद से आज तक अस्पताल ही नहीं आए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेवादा ब्लॉक के पुरखास गांव स्थित न्यू पीएचसी में तैनाती के बाद से गायब रहने वाले एक डॉक्टर का सीएमओ ने तबादला कर दिया। एक अन्य महिला चिकित्सक को निजी अनुरोध पर 15 सितंबर तक मोहलत दे दी गई। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध देने के लिए शासन की ओर से पुरखास गांव में न्यू पीएचसी खोला गया है।
अस्पताल में चिकित्सक डॉ. नम्रता सिंह, डॉ. कुसुमाकर सिंह व डॉ.राजेश कुमार विद्यार्थी समेत तीन डॉक्टरों की नियुक्ति है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचसी में डॉ. राजेश कुमार के अलावा दो अन्य चिकित्सक तैनाती के बाद से आज तक अस्पताल ही नहीं आए। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने अपने चार अगस्त व 28 अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
खबर का असर रहा कि सीएमओ डॉ. केसी राय ने ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सक कुसुमाकर सिंह का स्थानांतरण न्यू पीएचसी टिकरा कर दिया। जबकि महिला चिकित्सक डॉ. नम्रता सिंह को निजी अनुरोध पर 15 सितंबर तक की मोहलत दी गई है। सीएमओ ने बताया कि डॉ. नम्रता पीजी की तैयारी कर रही हैं। इसलिए उन्हें मौका दिया गया है।