फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   neighour did the rape with minor girl

घर में घुसकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुराचार

Sun, 20 Oct 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
neighour did the rape with minor girl
घर में घुसकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुराचार
विज्ञापन

म्योहर। करारी इलाके की एक किशोरी के साथ शुक्रवार दोपहर पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया तो आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

करारी इलाके की एक किशोरी ने बताया कि उसका पिता मुंबई में रहकर प्राइवेट नौककरी करता है। शुकवार को मां रिश्तेदारी में यमुनापार गई थी। तभी पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया। उसने अकेली रही किशोरी के साथ डरा-धमकाकर दुराचार किया। विरोध करने पर लात-घुसों से पिटाई की। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। लोग युवक को घेरकर पीटना चाहते थे। हालांकि इससे पहले ही वह दीवार फांदकर भाग निकला। शनिवार सुबह मां के लौटने पर पीड़ित लड़की ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि एफआईआर लिखकर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। दरिंदे की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed