फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Neighbors said the couple had bled

पड़ोसियों ने दंपती को किया लहूलुहान

Wed, 01 Jul 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 01 Jul 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (ब्यूरो)। रंजिश को लेकर हुई कहासुनी में अतरसुइया गांव में पड़ोसियों ने दंपती को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल दंपती को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के अतरसुइया गांव का राकेश कुमार पुत्र अमृत लाल भट्ठे में मजदूरी करता है। बताया कि उसकी पड़ोसी से जमीन को लेकर रंजिश है। रंजिश को लेकर पड़ोसी से सोमवार रात करीब आठ बजे उसकी पत्नी अनारकली से कहासुनी हो गई। इस दौरान पड़ोसी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने विवाहिता को पीटना शुरू कर दिया। जब वह बीच बचाव करने पहुंचा, तो हमलावरों ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पर दोनों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने बीच बचाव करके दोनों की जान बचाई। वहीं जख्मी पति-पत्नी को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मारपीट की खबर पर मौके पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने जांच की। भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed