{"_id":"62aa2c5ea124e15df51e81f1","slug":"neighbor-raped-a-girl-playing-outside-the-house-kaushambi-news-ald335239035","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रही बालिका से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रही बालिका से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली नौ वर्षीय बालिका को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बालिका को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति परदेस में रहकर नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि 10 जून की रात पड़ोस में रहने वाला एक युवक पड़ोस की नौ साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बालिका को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर भेज दिया।
घर पहुंची बालिका की हालत खराब देखकर परिवार के लोगों जानकारी हुई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।