{"_id":"610aea198ebc3e88c5597ab8","slug":"neighbor-killed-married-woman-by-feeding-her-poison-kaushambi-news-ald3126064120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला
विज्ञापन
कोतवाली के एक गांव में रहने वाली की विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता ने जहर खाया था। पता चला कि विवाहिता का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। परिवार के लोगों ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ा तो हंगामा मच गया। इस मामले में विवाहिता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी शादी 15 साल पहले सिराथू के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी पत्नी से प्रेम संबंध बना लिए। पिछले दिनों वह लोग रंगेहाथ पकड़े गए।
इस पर मामले में गांव वालों ने पंचायत कर किसी तरह सुलह कराई। इस पर आरोपी युवक ने उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पिछले दिनों उसकी पत्नी को आरोपी ने जबरन जहर खिला लिया। मामले की जानकारी के बाद परिवार के लोग विवाहिता को लेकर इलाज के लिए मंझनपुर के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार के लोग शव लेकर पइंसा कोतवाली पहुंचे और उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाबत सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत
तहसील के चौराडीह गांव में मंगलवार रात एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
चरवा कोतवाली के चौराडीह गांव की गीता देवी (65) पत्नी हरीलाल मंगलवार की रात करीब नौ बजे अपने कच्चे खपरैलनुमा घर मे खाना बना रही थी।
इसी समय उसके मकान की कच्ची दीवार ढह गई। हादसे में गीता दीवार के मलबे में दब गई। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह मलबा हटाकर गीता को बाहर निकाला गया। इलाज के लिए उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने पुलिस को खबर दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।