फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Navratri will start with the Kalash establishment today

कलश स्थापना के साथ आज से शुरू होगा नवरात्र

Wed, 10 Oct 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Wed, 10 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ बुधवार से कलश स्थापना के साथ होगा। इसको लेकर श्रद्धालु ने मंगलवार को दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। सुबह से देर रात जयकारों के बीच देवी प्रतिमाओं पंडाल ले गए। बाजारों में भी चहलपहल रही। वहीं मंदिरों, पूजा पंडालों को देर रात तक बिजली के झालरों व फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को श्रद्धालु निर्माण स्थल से मूर्तियों को बाजे-गाजे के साथ जयकारा लगाते हुए पूजा पंडाल ले गए। यह सिलसिला देर रात तक चलत रहा। देर रात तक श्रद्धालु पूजा पंडाल को सजाने में लगे रहे। नौ दिन का व्रत रखने और घरों में कलश स्थापित कराने वाले श्रद्धालुओं ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। फलाहार, पूजन सामग्री, नारियल, बताशा, चुनरी आदि की खरीदारी की गई। इसके अलावा पूजा पंडाल सजाने के लिए विद्युत झालरों, प्लास्टिक के फूलों की खरीदारी हुई। बुधवार से नौ दिन तक हवन, पूजन व भक्तिगीतों का कार्यक्रम जिले भर में जगह-जगह चलता रहेगा।
विज्ञापन


नवरात्र के मौके पर जिले के गांवों व कस्बों में करीब 810 पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इसमें मंझनपुर थाना क्षेत्र में करीब 142, करारी में 72, सरायअकिल में 81, पश्चिम शरीरा क्षेत्र में 45, कौशांबी में 46, महेवाघाट 39, चरवा में 42, पिपरी में 68, पूरामुफ्ती में 43, सैनी में 93, कोखराज में 85 व मोहब्बतपुर पइंसा में तकरीबन 54 पूजा पंडाल बनाए गए हैं। शीतलाधाम कड़ा में लगने वाले नवरात्र मेले को लेकर दुकानदार भले ही तैयारी में जुटे हैं। पर प्रशासन की ओर से व्यवस्था धड़ाम है। पुलिस प्रशासन व स्थानीय पंडा समाज के पदाधिकारियों के बीच मेले को लेकर बैठक तक नहीं हो सकी है। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से धाम की सफाई के लिए कर्मचारियों की लगी टोली नाकाफी साबित हो रही है। इसके चलते मेले से एक दिन पूर्व तक धाम की नालियां व रास्ते गंदगी से बजबजा रहे थे। पंडा समाज के अध्यक्ष भुक्खड़ पंडा ने सोमवार को मेले की व्यवस्था को लेकर 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा था। डिप्टी सीएम के पिता के निधन के बाद से उनके घर जनप्रतिनिधियों का लगातार आगमन होने की वजह से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मेले की व्यवस्था के लिए समय नहीं निकाल सके। यहां तक कि प्रतिपदा के दिन होने वाले गंगा स्नान के लिए गहरे पानी में बैरिकेडिंग तक मंगलवार शाम तक नहीं हो सकी थी। ऐसे में बुधवार को शीतलाधाम कड़ा का मेला अव्यवस्थाओं के बीच ही शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed