फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Navratri : temples, devotees descended

नवरात्र: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 22 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 22 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Navratri : temples, devotees descended
वासंतिक नवरात्र शनिवार सुबह कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। भोर से ही शक्तिपीठ मां शीतला समेत जिले के अन्य मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पडे़। पूजन-दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगी थी। यह सिलसिला सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा। वहीं मां शीतला के दर्शन को आए लोगों ने पहले गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन


चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से नौ दिनों तक मां दुर्गे की पूजा का पर्व होता है। वासंतिक नवरात्र की शुरूआत शनिवार को घटस्थापना के साथ शुरू हो गई। लोगों ने मंगलमंत्रों के साथ कलश स्थापना की। वहीं धूप, दीप, फूल अक्षत से मां के पहले दिन के स्वरूप शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा की। देवीभक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। नवरात्र के पहले दिन ही देवीमंदिरों में भी भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। शक्तिपीठ मां शीतलाधाम कड़ा के साथ ही दुर्गा मंदिर मंझनपुर, मां आनंदी मंदिर अढौली, मां झारखंडी माता मंदिर पूरब शरीरा में भी दर्शन को भोर से लेकर शाम तक भक्तों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा भीड़ 51 शक्तिपीठों में एक माता शीतला के दरबार में देखने को मिली। यहां सुबह चार बजे से ही कौशाम्बी के अलावा फतेहपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, जौनपुर, बनारस के अलावा आसपास के तमाम जिलों से भी लोग जयकारा करते हुए देवी दर्शन को आने लगे थे। पहले दिन दर्शन के लिए दो-दो घंटे इंतजार करने के बाद लोग माता के दर्शन कर सके। शीतलाधाम में भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए दिनभर पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। वहीं श्रद्धालु अव्यवस्था से परेशान रहे। मंदिर परिसर में पेयजल और सफाई की अव्यवस्था से लोग हलाकान रहे। वहीं यातायात की बदइंतजामी ने भी लोगों को परेशान किया। नवरात्र पर देवी मंदिरों के साथ ही गंगास्नान को भी गंगाघाटों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed