फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   National Inter College won due to Anurag's all-round performance

Kaushambi News: अनुराग के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत नेशनल इंटर कॉलेज विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
National Inter College won due to Anurag's all-round performance
डॉ. एएच रिजवी पीजी कॉलेज परिसर में मंगलवार को अंतर विद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अलग-अलग 30 स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन के मुकाबले में नेशनल इंटर कॉलेज को जीत मिली और हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले कप्तान अनुराग को मैन ऑफ द मैच दिया गया। उन्होंने मैच में छह विकेट लिए और 26 रन बनाए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना ने उदय प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज सिरसी चरवा व नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी के खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल की शुरुआत कराई। उदय प्रकाश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल कॉलेज की टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। इसमें कप्तान अनुराग कुमार ने 26 रन बनाए और छह विकेट लिए।
विज्ञापन

इस अंतर विद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को 25 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान एमएस तौफीक, डॉ. शमीम अहमद खान, डॉ. इश्तियाक अहमद, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। खेल प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता सात दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed