{"_id":"61706bae2dbb8c37f50440f7","slug":"narendra-s-murder-case-registered-against-missing-ghanshyam-kaushambi-news-ald318631977","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता घनश्याम के खिलाफ दर्ज किया गया नरेंद्र की हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता घनश्याम के खिलाफ दर्ज किया गया नरेंद्र की हत्या का केस
विज्ञापन
Narendra's murder case registered against missing Ghanshyam
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा। पिपरी कोतवाली के नेवादा गांव के समीप मंगलवार सुबह रस्सी से गला घोटकर मारे गए पानीपत हरियाणा के नरेंद्र के कत्ल का रहस्य गहराता जा रहा है। पुलिस की सूचना पर हरियाणा से आए नरेंद्र के घरवालों ने नरेंद्र के दोस्त घनश्याम द्विवेदी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। हालांकि घनश्याम कहां है? इसका सुराग अभी पुलिस के पास भी नहीं है। वह जिंदा है या नहीं, इस बाबत भी पुलिस कुछ नहीं बोल पा रही है। पुलिस को जो संदिग्ध नजर आया पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन उसने भी ऐसा कुछ खास सुराग नहीं दिया, जिससे वारदात से पर्दा हट सके।
पिपरी कोतवाली के जवई गांव का घनश्याम द्विवेदी हरियाणा में कहीं काम करता था। वहीं पर उसकी दोस्ती पानीपत निवासी नरेंद्र से हो गई। चार दिन पहले नरेंद्र व घनश्याम गांव आए थे। सोमवार शाम वह दोनों कार से कहीं निकले। इसके बाद बुधवार सुबह नरेंद्र का शव पिपरी कोतवाली के दुर्गापुर गांव के समीप मिला। जबकि उसकी कार लावारिस हालत में सरायअकिल कोतवाली के इमलीगांव में मिली। कार में मिले पहचान पत्र के आधार पर नरेंद्र के शव की पहचान हुई। नरेंद्र का मोबाइल नहीं मिला। जबकि उसके साथ रहा घनश्याम का मोबाइल टूटा हुआ बरामद हुआ था। कार से एक जोड़ी मर्दाना व एक जोड़ी जनाना चप्पल भी मिली। इससे नरेंद्र की हत्या का रहस्य गहरा गया। पुलिस ने नरेंद्र के शव की शिनाख्त होने के बाद उसके परिवार वालों को खबर दी। बुधवार को परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। नरेंद्र के भाई ज्ञान सिंह ने कार में अपने भाई के साथ रहा और अब लापता घनश्याम के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए पानीपत लेकर चले गए।
चार जनपदों की खाक छानने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
नेवादा। नरेंद्र हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अब सबसे अहम कड़ी लापता घनश्याम, मोबाइल बंद करके भागा तिल्हापुर गांव का उसका साथी शिव पूजन व काजल नाम की एक लड़की है। पुलिस ने वारदात वाली रात एक डॉ. के अस्पताल में नाश्ता करते उनकी सीसीटीवी फुटेज जुटाई है, जिसमें से एक व्यक्ति हिरासत में है, जबकि दूसरा नरेंद्र मारा जा चुका है। घनश्याम, काजल व शिवपूजन का पता नहीं चल रहा है। शिव पूजन के मोबाइल का बंद होना पुलिस को और भी परेशानी में डाले हुए है। फिलहाल सीओ चायल के नेतृत्व में जिन चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है कि वह घनश्याम व शिवपूजन की पड़ोसी जनपदों की रिश्तेदारियों की खाक छानमारी है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
अज्ञात युवती के शव से जुड़े हो सकते हैं नरेंद्र हत्याकांड के तार
नेवादा। हरियाणा के पानीपत निवासी नरेंद्र की हत्या के तार सरायअकिल इलाके में पखवाड़े भर पहले मिली अज्ञात युवती की लाश से जुड़ेे हो सकते हैं। युवती की शिनाख्त तो नहीं हो सकी है, लेकिन इलाके में चर्चा है कि वह मृतक नरेंद्र के दोस्त घनश्याम के साथ देखी गई थी। शायद राजदार होने के शक में नरेंद्र की हत्या की गई होगी। पुलिस अब इस दिशा में काम कर रही है। फिलहाल पुलिस को काफी हद तक कामयाबी भी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।
नरेंद्र सिंह हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस के सामने रोजाना नई कहानी सामने आ रही है। इस वजह से पूरी घटना की तस्वीर साफ नहीं हो सकी। अब यह कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की स्टोरी बनकर सामने आई है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार 15 दिन पहले घनश्याम पानीपत से एक युवती के साथ आया था। यमुना की तराई में 10 दिन पहले एक युवती की लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त नहीं हुई। युवती, घनश्याम और नरेंद्र सिंह की हत्या के बीच क्या कोई कनेक्शन है, अब इसकी भी नए सिरे से पड़ताल शुरू हो चुकी है। अब चर्चा है कि घनश्याम के साथ जिस लड़की को देखा गया था वह वही अज्ञात युवती थी। नरेंद्र पूरे मामले का राजदार हो गया था। सूत्रों के अनुसार युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म तक हु्आ। नरेंद्र ने विरोध किया। इसी बात को लेकर उसे मौत के घाट उतारा गया। फिलहाल, पुलिस के अफसर इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।