{"_id":"b9b7de1275e9130e24be06439e2555f4","slug":"nanua-salempur-village-without-electricity-from-20-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनुआ सलेमपुर गांव में 20 महीने से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनुआ सलेमपुर गांव में 20 महीने से बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा। ट्रांसफार्मर फुंक जाने की वजह से कौशाम्बी ब्लाक के नैनुआ सलेमपुर गांव में करीब 20 महीने से अंधेरा पसरा हुआ है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ढिबरी और लालटेन की रोशनी में घरेलू कामकाज करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से खफा गांव के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
कौशाम्बी ब्लाक के नैनुआ सलेमपुर गांव निवासी मनोज कुमार, सीताराम, प्रेमचंद्र, राजू, लवकुश प्रसाद आदि ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर जनवरी 2014 में फुंक गया था। इसकी जानकारी उसी दिन एक्सईएन और जेई को दी गई थी, लेकिन महीनों तक अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने चंदा कर फुंका ट्रांसफार्मर स्टोर भेजवा दिया। गांव वालों की मानें तो स्टोर से ट्रांसफार्मर गायब हो गया है।
विभागीय लिखापढ़ी में इसका कहीं कोई जिक्र नहीं है। वही बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं फसल और बच्चों की पढ़ाई पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं नींद पूरी नहीं होने से लोगों की दिनचर्या पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि कई बार एक्सईएन को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। गांव वालों ने पखवारे भर के भीतर बिजली आपूर्ति नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस संदर्भ में एक्सईएन आरएन सिंह का कहना है कि जल्द ही गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति सामान्य करा दी जाएगी।