फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   nagar palika bharwari

नगर पालिका का दर्जा मिलने से भरवारी में जश्न

Wed, 30 Aug 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 30 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
nagar palika bharwari
कौशाम्बी
नगर पालिका बनाने की कैबिनेट से मंजूरी मिलने की जानकारी मिलते ही भरवारी के लोग खुशी से झूम उठे। कस्बे के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।  नागरिक इसका पूरा श्रेय चायल विधायक संजय गुप्ता को दे रहे हैं। वह लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थे। नगरपालिका में भरवारी क्षेत्र के 29 गांव और जोड़े जाएंगे। जश्न मनाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।   
विज्ञापन


जिले में सात नगर पंचायतें ही थीं। अब तक किसी भी नगर पंचायत को नगर पालिका दर्जा नहीं मिला था। सपा सरकार में अक्तूबर माह में भरवारी और मंझनपुर नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। मंझनपुर का विस्तार करते हुए 24 गांव जबकि भरवारी नगर पंचायत का सीमा विस्तार करते हुए 27 गांव जोडे़ गए थे। किसी एक नगर पंचायत को पालिका का दर्जा मिलना था। अधिकारियों ने जोडे़ गए गांवों के प्रधानों से आपत्तियां ली थीं।
विज्ञापन


आपत्तियों का निस्तारण भी हो गया था। प्रधानों के आरोपों को मनगढ़ंत व निराधार बताया गया था। इसके बाद यह कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई थी। हालांकि भरवारी नगर पंचायत को पालिका बनाने के लिए चायल विधायक संजय गुप्ता पूरी ताकत से जुटे थे। इसका परिणाम रहा कि मंगलवार को कैबिनेट ने भरवारी नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की हरी झंडी दे दी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी भरवारी को ही पालिका बनाने के पक्ष में थे क्योंकि चायल विधायक के साथ उन्होंने भी इसको नगर पालिका बनवाने का वादा किया था। अपने-अपने वादे पर दोनों नेता खरे उतरे। इस बड़ी उपलब्धि पर भरवारी के लोग जश्न मना रहे हैं। लोगों का कहना है कि पालिका बनने से क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा। सुविधाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में शामिल गांवों का होगा कायाकल्प
भरवारी नगर पालिका में शामिल होने वाले सभी गांवों का अब कायाकल्प होगा। गिरिसा, बिसारा, दशरथपुर, बालकमऊ, परसरा, असवां, चकचमरूपुर, चमंधा, नौढ़ियां, गौरा आदि गांवों का विकास कार्य एक रणनीति के तहत होगा। इसके लिए शासन से मोटी रकम भी मिलेगी। भरवारी कस्बे के साथ ही सीमा विस्तार में शामिल हुए गांवों के लोग भी गदगद हैं। उनका कहना है कि अब पिछड़ापन दूर होगा। मूलभूत समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। हर वह सुविधा अब उन्हें आसानी से उपलब्ध होगी, जिसकी अब तक दरकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed