फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rizvi defeated Kaushambi, Mahavan defeated Mawai team

Kaushambi News: रिजवी ने कौशाम्बी, महावां की टीम ने मवई को दी शिकस्त

Sun, 22 Jan 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 22 Jan 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rizvi defeated Kaushambi, Mahavan defeated Mawai team
रिजवी ने कौशाम्बी को तो महावां की टीम ने मवई को दी शिकस्त
विज्ञापन

कोसम इनाम क्रिकेट कप-2023 के क्वार्टर फाइनल का तीसरा व चौथा मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। कोसम इनाम गांव में चल रहे क्रिकेट कप टूर्नामेंट का तीसरा व चौथा क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। इस मुकाबले में रिजवी सुपर किंग (करारी) ने कौशाम्बी स्पोर्टिंग क्लब और महावां व स्ट्राइक क्रिकेट क्लब ने मवई को शिकस्त दी।
पहली पाली के मैच में रिजवी सुपर किंग (करारी) व कौशाम्बी स्पोर्टिंग क्लब के टीम के बीच मुकाबला हुआ। कौशाम्बी की टीम टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने उतरी। पहले बैटिंग करने उतरी करारी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 110 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी कौशाम्बी की टीम 105 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह करारी टीम ने पांच रन से मैच जीत लिया। विजेता टीम के तेज गेंदबाज नियाजी ने चार विकेट झटके। खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कमेटी की ओर से उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी पाली का मैच महावां व द स्ट्राइक क्रिकेट क्लब मवई (मंझनपुर) के बीच खेला गया। महावां की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 90 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी मवई की टीम 54 रन पर ही सिमट गई, जिससे महावां की टीम ने 36 रन से मैच जीत लिया। महावां की टीम की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज जहरुल ने तीन विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका में मासूम अब्बास व योगेश रहे। कमेंट्री मो. सारिक और फिरोज ने की। स्कोरर अजीज अहमद रहे। इस मौके पर आयोजक राजेश कुमार, हसन अली, बृजेश कुमार, मो. रजा, अतीक अहमद, मुन्नूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed