फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mystery of farmer's death remains intact, could not be revealed even in post-mortem

Kaushambi :  किसान की मौत का रहस्य बरकरार, पोस्टमार्टम में भी नहीं हो सका खुलासा

Mon, 05 Sep 2022 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 07:41 PM IST
सार

गैंगघट निवासी मथुरा सोनकर (62) का पट्टीदार वासुदेव से भूमि विवाद था। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसकी जानकारी पर पहुंचे सिपाहियों ने सभी पक्षों को कोतवाली चलने को कहा।

विज्ञापन
mystery of farmer's death remains intact, could not be revealed even in post-mortem
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

कस्बे के गैंगघट मोहल्ला निवासी किसान मथुरा सोनकर की मौत का संशय बरकरार है। चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन



गैंगघट निवासी मथुरा सोनकर (62) का पट्टीदार वासुदेव से भूमि विवाद था। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसकी जानकारी पर पहुंचे सिपाहियों ने सभी पक्षों को कोतवाली चलने को कहा। इस बीच मथुरा संदिग्ध हालत में गश खाकर गिर गया। मथुरा की पत्नी सीमा ने पुलिस कर्मियों पर पति को पीटने का आरोप लगाया। उधर, मथुरा की बहू पूनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि रविवार को उसने अपने पट्टीदारों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कराया था। जब वह कोतवाली से घर पहुंची तो देखा पट्टीदार ससुर के साथ धक्का मुक्की कर रहे थे, इस दौरान ससुर गिर गए।

विज्ञापन

ससुर को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूनम की तहरीर में आरोपित वासुदेव सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके अलावा किसान के शरीर पर चोट के एक भी निशान नहीं मिले। इस वजह से विसरा प्रिजर्व किया गया है। चर्चा रही कि किसान की मौत हृदयगति रुकने से हुई होगी।


तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट अभी संज्ञान में नहीं है। मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं थे। - समर बहादुर, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed