फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mustard oil warehouse raided in Saraiakil, sealed

सरायअकिल में सरसों के तेल के गोदाम पर मारा छापा

Sat, 07 Mar 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil warehouse raided in Saraiakil, sealed
Mustard oil warehouse raided in Saraiakil, sealed - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल में सरसों के तेल के गोदाम पर मारा छापा
विज्ञापन

टीम ने खाद्य तेल के चार नमूने लिए, मनौरी बाजार में मिलावट की आशंका में 50 किलो खोवा भी पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। कस्बे में करन चौराहे के समीप शुक्त्रस्वार दोपहर एसडीएम चायल ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ सरसों के तेल के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा मे विभिन्न ब्रांडों का तेल बरामद किए। मिलावट की आशंका में गोदाम सील करते हुए तेल के चार नमूने ले लिए गए। इससे पहले टीम ने मनौरी बाजार में करीब 50 किलो खोवा पकड़ा। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर गायब हो गए।
अमर उजाला ने गुरुवार और शुक्त्रस्वार के अंक में नकली सरसों तेल की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसडीएम चायल और खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शुक्त्रस्वार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम चायल ज्योति मौर्य ने जिला अभिहित अधिकारी शशि शेखर, चायल की खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी, सिराथू के अनिल कुमार मिश्रा की टीम को पुलिस बल के साथ लेकर करन चौराहा पहुंचे।
विज्ञापन

टीम पहुंचने से पहले ही दुकानदार को भनक लग गई। दुकानदार पप्पू केशरवानी अपने गोदाम और दुकान को बंद कर मौके से भाग निकला। एसडीएम की मौजूदगी में गोदाम का ताला तोड़ा गया। छापा मारने के दौरान गोदाम से काफी मात्रा में कई ब्रांड कंपनी के मिलावटी सरसों का तेल, घी, वनस्पति आदि बरामद हुआ। टीम ने सरसों के तेल का एकए रिफाइंड के दो व वनस्पति घी के एक नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। एसडीएम ने गोदाम को सील कर दिया। कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप मच गया। कई दुकानदार दुकानों को बंद कर फरार हो गए। इससे पहले टीम ने मनौरी बाजार में मिलावट की आशंका में 50 किलो खोवा भी पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed