फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Murtganj Highway: Stores on the Beach Road Decorate

मूरतगंज हाइवे: बीच सड़क पर सजती हैं दुकानें

Sun, 09 Jun 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Murtganj Highway: Stores on the Beach Road Decorate
मूरतगंज में जीटी रोड पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण - फोटो : kaushambi
 प्रयागराज से कानपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित मूरतगंज बाजार में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। टू से फोर लेन बनाई जा चुकी सड़क पर अभी अतिक्रमण हैं। डग्गामार वाहन और फल-जूस वाले सड़क पर ही अपनी दुकानें सजाए रहते हैं।
विज्ञापन


मूरतगंज बाजार से पल्हाना और भरवारी जाने के लिए सड़क निकली है। हाईवे पर पड़ने वाले मूरतगंज की बाजार काफी व्यस्त रहती है। यहां से लोग प्रयागराज, कानपुर और मंझनपुर के लिए वाहन पकड़ते हैं। इस बाजार में सबसे बड़ी समस्या जाम की रहती है।
विज्ञापन


करीब छह महीने पहले हाइवे का चौड़ीकरण हुआ। टू लेन की सड़क को फोर लेन किया गया। दुकानों को तोड़ा गया। इसके बाद दुकानदारों ने सड़क से सटाकर फिर से दुकानें बना ली। फुटपाथ तक नहीं छोड़ा गया। जिसके कारण यहां पर फुटपाथ में दुकान लगाने वाले लोग सड़क पर ही अपनी दुकान लगाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूस वाले तो सड़क पर जहां ग्राहक दिखे, वहीं पर दुकान सजा लेते हैं। सबसे खास बात यह है कि मूरतगंज में पुलिस की चेक पोस्ट और पुलिस चौकी भी है। इसके बाद भी पुलिस जाम व अतिक्रमण की समस्या से अंजान बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed