फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder of the child the BJP Leader nephew sent to jail

कौशाम्बी : बच्चे की हत्या में भाजपा जिला महामंत्री का भतीजा भेजा गया बाल सुधार गृह

Sat, 13 Aug 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 09:38 PM IST
सार

भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल अशोक नगर में रहते हैं। 30 जुलाई को संजय मंझनपुर आए थे और उनकी पत्नी प्रयागराज गईं थीं। इस बीच संजय का नाबालिग बेटा कोचिंग से घर पहुंचा और मोहल्ले के अनंत सोनी व चाचा मनोज के नाबालिग बेटे के साथ घर में चोर सिपाही का खेल खेलने लगा।

विज्ञापन
murder of the child the BJP Leader nephew sent to jail
गिरफ्तार - फोटो : getty

विस्तार

कस्बे में भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल के घर बच्चे की हत्या के मामले पुलिस ने संजय के भतीजे को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। मामले में भाजपा नेता, उनके नाबालिग बेटे व भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन



भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल अशोक नगर में रहते हैं। 30 जुलाई को संजय मंझनपुर आए थे और उनकी पत्नी प्रयागराज गईं थीं। इस बीच संजय का नाबालिग बेटा कोचिंग से घर पहुंचा और मोहल्ले के अनंत सोनी व चाचा मनोज के नाबालिग बेटे के साथ घर में चोर सिपाही का खेल खेलने लगा। इस दौरान संजय के बेटे के हाथ पिता की लाइसेंसी पिस्टल लग गई।

विज्ञापन

चोर सिपाही खेलते समय पड़ोस के बच्चे की गोली लगने से हुई थी मौत

सभी बच्चे पिस्टल लेकर चोर-सिपाही खेलने लगे। इस बीच चली गोली से अनंत सोनी की मौत हो गई। मामले में अनंत के पिता ने संजय जायसवाल सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। घटना की जानकारी के बाद बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने मौके पर जाकर जांच की। घटना में शामिल दो नाबालिग बच्चों के बयान लिए गए। बच्चों के बयान की वीडियो रिकार्डिंग भी की गई।

क्राइम सीन में भतीजे ने अनलॉक कर दी थी पिस्टल

खाली पिस्टल देकर क्राइम सीन भी देखा गया। जिससे पता चला कि गोली संजय के बेटे से नहीं, बल्कि उनके भतीजे से चली थी। भतीजा 13 साल का है और बेटा नौ साल का। क्राइम सीन के मुताबिक संजय का बेटा पिस्टल अनलॉक नहीं कर पा रहा था। जबकि उसके चचेरे भाई ने अनलॉक कर फायर कर दिया। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने भाजपा नेता के भतीजे को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे बाल सुधार गृह खुल्दाबाद, प्रयागराज भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed