फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder in nanda ka poora

बहू ने पड़ोसियों संग मिलकर वृद्ध सास को मार डाला

Sat, 21 Jul 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 21 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
murder in nanda ka poora
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के नंदा का पूरा गांव में गुरुवार रात एक महिला ने ग्राम प्रधान व दो पड़ोसियों संग मिलकर अपनी सास को मार डाला। घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। मृतका के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नंदा का पूरा गांव की रजपती देवी (65) पत्नी स्व. नेगई पासी गुरुवार रात खाने के बाद घर में भीतर से ताला बंद कर छत पर सो गईं। सुबह पड़ोसियों ने देखा तो छत पर उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी थी। मृतका का चेहरा कूचा हुआ था। गले में निशान था। इसके अलावा पूरी शरीर में किसी नुकीली वस्तु से गोदे जाने के निशान भी थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे बुधराम ने बताया कि पत्नी कुआ देवी की मां से पटती नहीं थी। इसलिए मां अकेले अलग रहती थी। बुधराम के मुताबिक कुआ ने ही रास्ते से हटाने के लिए ग्राम प्रधान गब्बर, पड़ोसी राजू पुत्र सजीवन और नत्थू पुत्र भैरव के साथ मिलकर उसकी मां को मौत के घाट उतारा है। माना जा रहा है कि हत्यारोपी दीवार फांदकर छत तक पहुंचे होंगे। पुलिस ने आरोपी कुआ देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य मुल्जिमों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed