फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder by head injury

सरायअकिल में युवक को सिर कूचकर मार डाला

Sun, 20 Sep 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder by head injury
murder by head injury - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दिया उपरहार गांव में शुक्रवार रात एक युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसके र्िनजीअंग और चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान थे। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सनसनीखेज वारदात की छानबीन कर रही है। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। दिया उपरहार निवासी इश्तियाक अहमद किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका बेटा ताहिर (19) रोजगार के लिए सऊदी अरब जाने की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को नमाज अदा करने के बाद ताहिर घर से निकल गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच शनिवार सुबह गांव के बाहर जलील अहमद की आम की बाग में ताहिर की खून से लथपथ लाश मिली।
विज्ञापन

उसका सिर किसी वजनी चीज से कूंचा हुआ था। र्िनजीअंग के साथ चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान मिले। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिवारीजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। एसपी अभिनंदन व सीओ चायल डॉ. केजी सिंह ने भी स्थानीय फोर्स तथा फिंगर प्रिंट यूनिट के साथ घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। दिया उपरहार गांव के चार संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाबत उनसे पूछताछ की जा रही है। इन लोगों की मृतक से शुक्रवार को कई राउंड बातचीत हुई थी। शाम से लेकर रात तक के बीच भी वार्ता हुई है। कई संदिग्धों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। पुलिस वारदात का जल्द खुलासा कर देने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर एसपी ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को भी अलर्ट कर दिया है। एसओजी अपने स्तर से खुलासे का प्रयास कर रही है। ताहिर के र्िनजीअंग में मिले गंभीर चोट के निशान प्रेम प्रसंग की आशंका को बल दे रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि हो सकता है किसी लड़की से ताहिर का प्रेम संबंध रहा हो और लड़की के घर वालों को इसकी भनक लग गई हो। या फिर लड़की के परिजनों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया हो। इसी के बाद इस तरह से हत्या की जाती है। वर्ना रंजिशन हत्या करने वाला र्िनजीअंग पर प्रहार क्यों करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश कराई जा रही है। इसके लिए एसओजी को भी अलर्ट कर दिया गया है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। प्राथमिक जांच में कई तथ्य सामने आए हैं, उन पर जांच की जा रही है।
अभिनंदन-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed