फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Murder accused father and son arrested for beating young man to death

Kaushambi News: युवक को पीट-पीट कर मारने वाले हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 14 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Murder accused father and son arrested for beating young man to death
युवक को पीट-पीट कर मारने वाले हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

-- तीन दिन तक कई जिलों के लगाए चक्कर, आए पुलिस की गिरफ्त में
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारने के आरोपी पिता-पुत्र बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उसी जगह से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया, जहां पर युवक का शव फेंका गया था।

फतेहपुर के बढ़इयापुर में ब्याही अपनी प्रेमिका से शनिवार को मिलने पहुंचे कोखराज के गरीब का पूरा निवासी जसवंत (20) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। छानबीन के बाद इस वारदात में मृतक के गांव के ही रहने वाले प्रेमिका के पिता छेदीलाल और भाई मिथुन का हाथ मिला था। उसी दिन से पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी थी। घटना तीन दिन बाद बुधवार की सुबह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि फरारी काटने के दौरान दोनों आरोपी एक जिले से दूसरे जिले भाग रहे थे। फतेहपुर से लेकर दिल्ली तक चक्कर लगाया। मुखबिर से खबर मिली कि दोनों फतहेपुर-कौशाम्बी जनपद की सीमा में नया पुरवा के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेरे बंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed