{"_id":"68c565ef5ff27c28ac0ea19a","slug":"municipal-worker-carried-mother-s-body-in-garbage-truck-for-last-rites-video-goes-viral-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : अंतिम संस्कार के लिए नगर कर्मी ने मां का शव कूड़ा गाड़ी से लेकर निकले, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : अंतिम संस्कार के लिए नगर कर्मी ने मां का शव कूड़ा गाड़ी से लेकर निकले, वीडियो वायरल
Sat, 13 Sep 2025 06:09 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Sep 2025 06:09 PM IST
सार
भरवारी नगर क्षेत्र के वॉर्ड सात रामनगर निवासी नगरकर्मी की मां का शव अंतिम संस्कार के लिए नगर पालिका परिषद की कूड़ा गाड़ी लिखी गाड़ी से संदीपन घाट ले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भरवारी नगर पालिका परिषद, कौशाम्बी।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
भरवारी नगर क्षेत्र के वॉर्ड सात रामनगर निवासी नगरकर्मी की मां का शव अंतिम संस्कार के लिए नगर पालिका परिषद की कूड़ा गाड़ी लिखी गाड़ी से संदीपन घाट ले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक के लड़के ने अपना वीडियो जारी कर स्वयं द्वारा कूड़ा गाड़ी लिखी मिनी पिकअप से अंतिम संस्कार के लिए संदीपन गंगा घाट जाना स्वीकार कर वायरल वीडियो का खंडन किया।
विज्ञापन
जब इस संबंध में नगर प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर प्रशासन के पास दो शव वाहन हैं। कूड़ा गाड़ी लिखी मिनी पिकअप से अपनी मां का अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर जाना नगर कर्मी शुभम मिश्रा का स्वयं का निर्णय था, प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में भरवारी पालिका की कूड़ा गाड़ी लिखी मिनी पिकअप से शव को लेकर जाया जा रहा था, जिसके संबंध में सूचना प्राप्त नहीं है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के शव वाहन की सेवाएं आम जन मानस के लिए हमेशा उपलब्ध रही हैं। नगर पालिका कर्मी शुभम मिश्रा द्वारा कूड़ा गाड़ी लिखी मिनी पिकअप से संदीपन गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए अपनी मां का शव लेकर जाना उनका स्वयं का निर्णय था। नगर प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई है l
विज्ञापन