फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother of two children deceived in love, husband rejected her, lover also distanced herself from him

Kaushambi News: प्यार में छली गई दो बच्चों की मां, पति ने ठुकराया, प्रेमी ने भी कर लिया किनारा

Wed, 26 Jun 2024 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 26 Jun 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Mother of two children deceived in love, husband rejected her, lover also distanced herself from him
प्यार में छली गई दो बच्चों की मां, पति ने ठुकराया, प्रेमी ने भी कर लिया किनारा
विज्ञापन

- कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में हुई घटना, बिरादरी की पंचायत में भी नहीं हो सका फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी

भरवारी। कोखराज कोतवाली इलाके में दो बच्चों की मां धोखे का शिकार हो गई। जिस प्रेमी के साथ उसके तीन साल से संबंध था, उसने अपनाने से इंकार कर दिया। पति के घर पहुंची तो उसने भी साथ रखने से मना कर दिया। बिरादरी की पंचायत के बाद भी कोई हल नहीं निकलने पर बुधवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पति को बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

थाना क्षेत्र की एक महिला की शादी कई वर्ष पहले हुई है। शादी के बाद विवाहिता ने दो बेटियों को जन्म दिया। महिला का पति से अक्सर अनबन रहती थी। तीन साल पहले उसने गांव के ही एक अन्य युवक से रिश्ता बना लिया। अब प्रेमी ने महिला को अपनाने से मना कर दिया। पति पहले से ही उसे साथ रखने के लिए मना कर चुका है। बुधवार को कोखराज कोतवाली में सभी पक्षों को बुलाया गया था। यहां पति व प्रेमी दोनों महिला को अपनाने से मुकर गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि सभी बालिग है। रिश्तेदारों ने आपस में फैसला कर हल निकाले जाने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed