फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother of four children absconds with lover, FIR lodged

Kaushambi News: चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 13 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mother of four children absconds with lover, FIR lodged
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार बच्चों की मां चार वर्षीय बेटी व नकदी, जेवरात सहित प्रेमी के संग फरार हो गई। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, जाठी गांव निवासी युवक ने बताया कि वह 10 फरवरी को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी, चार बच्चे और मां मौजूद थीं। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब छह बजे सरायअकिल थाना क्षेत्र के रक्सरई गांव निवासी सिद्धार्थ सेन उनकी पत्नी को अपने साथ ले गया। पीड़ित के अनुसार पत्नी अपने साथ चार वर्ष की एक बेटी को भी ले गई है। साथ ही घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात भी गायब हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed