फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Most hospitals will have oxygen plants till the medical college is built

 मेडिकल कॉलेज बनने तक ज्यादातर अस्पतालों में होंगे ऑक्सीजन प्लांट - केशव

Sat, 14 Aug 2021 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Aug 2021 12:55 AM IST
सार

  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएचसी सिराथू के प्लांट का किया उद्घाटन

विज्ञापन
Most hospitals will have oxygen plants till the medical college is built
kaushambi news : केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : prayagraj

विस्तार

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिले ही नहीं प्रदेश के अन्य जनपदों में ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जाने पाएंगी। जिले में मेडिकल कॉलेज के संचालित होने तक अन्य और भी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई जाएगी। यह बातें डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को सिराथू में नव निर्मित ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह के दौरान कही।सयारा में आयोजित जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में भय का माहौल बना हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार के प्रयास  से किसी तरह की दिक्कत नहीं होने पाई। कहा कि केंद्र सरकार अक्तूबर माह तक गरीब परिवारों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज मुफ्त में दे रही है।

विज्ञापन

Most hospitals will have oxygen plants till the medical college is built
kaushambi news : केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : कौशाम्बी

देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार नहीं होती तो अब तक घोटाले सामने आ जाते। लोगों को भले ही राशन नहीं मिलता लेकिन वितरण काजग पर हो जाता था। किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, चायल विधायक संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, चंद्रदत्त शुक्ला, प्रशांत  केसरी, प्रतिभा कुशवाहा, सिराथू ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, उदयन सिंह, अरुण केसरवानी, ओम नरायण शुक्ल, बबलू गर्ग सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

चिकित्सक व टेक्नीशियन की होगी तैनाती
सीएचसी सिराथू में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे डीएम सीएम केशव ने कहा कि सिर्फ ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने से काम नहीं चलेगा। प्लांट चलाने के लिए टेक्नीशियन व चिकित्सकों की जरुरत होगी। स्वास्थ्य विभाग के अफसर जितने स्टॉफ की जरूरत हो उसकी कार्ययोजना बनाकर भेजे। जल्द ही शासन से स्टॉफ की तैनाती कराई जाएगी।

अन्नदाता अब मतदाता के ट्वीट पर तंज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस ट्वीट पर तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था कि अन्नदाता अब मतदाता। डिप्टी सीएम ने कहा अखिलेश जी परेशानी में हैं। वह सोच रहे थे कि 2022 में कोई रास्ता बन जाएगा। लेकिन सपा 2017 के चुनाव में मिले 47 विधायकों का आंकड़ा आगे नहीं बढ़ा पा रही है। यदि वह 47 का आंकड़ा पार करके एक भी सीट बढ़ा ले तो माना जाएगा कि बहुत बड़ा काम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Most hospitals will have oxygen plants till the medical college is built
kaushambi news : कौशाम्बी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : कौशाम्बी
अमीर से ज्यादा गरीब के चेहरे पर हो खुशी- केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सबसे पहले बाढ़ग्रस्त इलाके का हवाई दौरा किया। इसके बाद वह सयारा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। सलामी के बाद डिप्टी सीएम सीधे मंच पर पहुंचे जहां भाजपा के विधायक व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कोरोना महामारी के बाबत डिप्टी सीएम ने कहा कि इतिहास गवाह है 

कि हर सौ साल में महामारी फैलती है। इस समय करोना भी उसी में एक है। इस वजह से लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि अमीर से ज्यादा गरीब के चेहरे पर खुशी हो। इसे लेकर निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। जब-जब अवसर मिलेगा जनता के हित में और बेहतर काम किए जाएंगे। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि बाढ़ के कारण जिन लोगों के घर गिर गए हैं, जनहानि, पशुहानि आदि हुई है उसकी रिपोर्ट तैयार करें। जो परिवार पूरी तरह से बेघर हो चुके हैं उन्हें मुआवजा देने के साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए।

किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी के खाते में सीधी धनराशि भेजी जा रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार की जगह नहीं है। भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उज्जवला योजना के जरिए गरीब महिलाओं को चूल्हा फूंकने से निजात दिलाई गई। वहीं आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की गारंटी सरकार ने ली। अफसरों के साथ लंबित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने जल्द से जल्द परियोजनाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार, एसपी राधेश्याम सहित तमाम विभागीय अफसर व परियोजनाओं के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed