{"_id":"63e54c8b68e837ebca0db4fd","slug":"molesting-a-woman-who-went-to-cut-fodder-for-cattle-kaushambi-news-c-3-1-52430-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी: मवेशियों के लिए चारा काटने गई महिला से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी: मवेशियों के लिए चारा काटने गई महिला से छेड़खानी
Fri, 10 Feb 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
मवेशियों के लिए चारा काटने गई महिला से छेड़खानी
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में मंगलवार दोपहर हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर खेत में मवेशियों के लिए हरा चारा काटने गई एक विवाहिता के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने छेड़खानी की। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के मुताबिक मंगलवार दोपहर वह खेत में मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव का पप्पू सरोज आ गया और बुरी नीयत से उसे पकड़कर सरसों के खेत में खींचकर ले गया। पप्पू उसके साथ छेड़खानी करने लगा तो विवाहिता ने शोर मचाते हुए विरोध किया। आरोप है कि इस पर पप्पू ने विवाहिता को पीट दिया। उधर शोरगुल होने पर खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपी विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने पप्पू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद