फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mohidinpur saved from burning, women from the accused party attacked the victim's family in front of the polic

कौशाम्बी : सुलगने से बचा मोहिद्दीनपुर, पुलिस के सामने ही आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पीड़ित परिवार पर बोला हमला

Mon, 18 Sep 2023 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 04:57 PM IST
सार

पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को तितर बितर किया। घटना की जानकारी होते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में अस्थायी थाना होने के बावजूद तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
Mohidinpur saved from burning, women from the accused party attacked the victim's family in front of the polic
मोहिद्दीनपुर गांव में मची भगदड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संदीपनघाट थाना क्षेत्र का मोहिद्दीनपुर गौस गांव सोमवार को फिर हिंसा की चपेट में आने से बच गया। आरोपी के परिवार और मृतक के परिजन आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को तितर बितर किया। घटना की जानकारी होते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में अस्थायी थाना होने के बावजूद तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यह घटना उस समय हुई जब सपा और कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों को सांत्वना देने गांव में पहुंचा था।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों को सांत्वना देने के लिए मोहिद्दीनपुर गौस गांव पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी पक्ष की तरफ से बड़ी संख्या में लोगों ने मृतकों के परिजनों पर हमला बोल दिया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मची रही। मृतक के परिजनों और आरोपी के परिवारीजनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। यह घटना एएसपी समर बहादुर के सामने हुई। घटना के बाद पुलिस ने और सख्ती बढ़ा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed