फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Modern festival buildings will be built in all three assembly constituencies.

Kaushambi News: तीनों विधानसभाओं में बनेंगे आधुनिक उत्सव भवन

Tue, 17 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 17 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Modern festival buildings will be built in all three assembly constituencies.
पंचायत विभाग की तरफ से जिले की तीनों विधानसभाओं मंझनपुर, चायल और सिराथू में आधुनिक सुविधाओं से युक्त उत्सव भवन (मैरेज हॉल) का निर्माण कराया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक उत्सव भवन पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि कुल लागत 4.23 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन

इन भवनों में 100 लोगों के बैठने की क्षमता वाला हॉल, जयमाल स्टेज, किचन, टॉयलेट और तीन कमरों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निर्माण कार्य जिलाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में होगा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत विभाग ने जिले की तीनों विधानसभाओं में उत्सव भवन निर्माण की योजना शुरू की है। प्रत्येक उत्सव भवन दो मंजिला होगा और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विभाग की तरफ से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित फर्म को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी और निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा। योजना के तहत चयनित फर्म को केवल निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि अगले पांच वर्षों तक उत्सव भवन की देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। साथ ही उत्सव भवन की बुकिंग और संचालन की व्यवस्था भी संबंधित फर्म की तरफ से ही की जाएगी।

जिले में करीब 150 निजी विवाह घर

जिले में करीब 150 निजी विवाह घर और मैरेज हॉल संचालित हैं। इनकी बुकिंग 50 हजार रुपये से लेकर छह लाख रुपये तक होती है, जिससे आम और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कार्यक्रमों के लिए अधिक खर्च करना पड़ता है। ऐसे में ग्राम पंचायत विभाग की तरफ से बनाए जाने वाले सरकारी उत्सव भवनों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।


योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और लोगों को दूर-दराज या निजी मैरिज हॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। -अनिल कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed