{"_id":"668db55ed025b462bc06d0b4","slug":"mobile-seller-dies-after-getting-electrocuted-in-cooler-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113757-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर मोबाइल विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर मोबाइल विक्रेता की मौत
Wed, 10 Jul 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर नगर में सोमवार रात कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर मोबाइल शॉप संचालक की मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद नंगे पैर कमरे में जा रहा था तभी रास्ते में रखे कूलर के छू जाने से करंट लग गया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
आंबेडकर नगर निवासी प्रणय शर्मा उर्फ हनी (25) पुत्र प्रमोद शर्मा मोबाइल फोन विक्रेता था। पिता प्रमोद के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद हनी अपने कमरे में सोने जा रहा था। घर के अंदर होने के कारण उसने चप्पल नहीं पहन रखी थी। जैसे ही वह कमरे में पहुंचा तभी खिड़की के पास लगे कूलर से उसका शरीर छू गया। कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर हनी झुलस गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने मेन स्वीच ऑफ कर आपूर्ति बाधित की। हनी को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया। हनी दो भाई में सबसे बड़ा था। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को कड़ा स्थित हनुमान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।