{"_id":"68b9e9b1e1d0fb95350ca471","slug":"mobile-phones-are-increasing-the-distance-between-husband-and-wife-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-708321-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पति-पत्नी के बीच मोबाइल बढ़ा रहीं दूरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पति-पत्नी के बीच मोबाइल बढ़ा रहीं दूरियां
Fri, 05 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच विवाद के कारणों में मोबाइल के साथ अधिक समय बिताना भी है। पत्नी तो पति के खिलाफ शिकायत कर ही रही हैं पति भी इसे झगड़े का कारण बता रहे हैं। महिला थाने में बीते आठ महीने के दौरान आए मामलों में से 15 फीसदी तक मोबाइल को लेकर झगड़े के हैं। हालांकि, काउंसलिंग के बाद सभी को फिर से एक साथ रहने को भेज दिया।
सरायआकिल कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ की शिव दर्शना की शादी आठ साल पूर्व संदीपनघाट कोतवाली के चदवारी गांव के कुलदीप के साथ हुई थी। शिव दर्शना का चार साल का एक बेटा है। करीब एक हफ्ते पूर्व शिव दर्शना ने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। एसपी राजेश कुमार ने मामले की जांच महिला थाना को सौंपी। दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया।
कुलदीप ने बताया कि शिव दर्शना फोन पर अक्सर घंटों बात करती थी। इसी को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। करीब दो साल पूर्व शिव दर्शना बच्चे को लेकर मायके चली गई। एसओ नीलम राघव ने दोनों पक्ष को काफी समझाया। अंत में दोनों विवाद न करने का वादा कर घर चले गए।
विज्ञापन
इसी तरह पश्चिम शरीरा कोतवाली के बैरमपुर गांव के श्याम कुमारी का पति कल्लू निवासी कैमा थाना पइंसा से व सैनी कोतवाली के इटैलीपर गांव की मिथलेश कुमारी का पति रावेंद्र कुमार निवासी ओसा थाना मंझनपुर विवाद के बाद अलग रह रहे थे। इन्हें भी समझाबुझाकर घर भेजा गया।
आठ महीने में 260 लोगों का कराया गया सुलह समझौता
करारी। महिला थाने में एक जनवरी से 31 अगस्त तक कुल 329 शिकायत पत्र आए। 260 लोगों का सुलह कराया गया। 13 मामलों में केस दर्ज कराया गया। 11 मामलों में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। 25 मामले संबंधित थानों में जांच की जा रही है। 36 मामले कोर्ट में भरण पोषण व तलाक के चल रहे है। वहीं जनवरी से अगस्त तक कुल 329 दंपतियों ने शिकायत दर्ज कराई