{"_id":"6192ab854223c97faf463788","slug":"mobile-not-found-how-to-load-nutrition-tracker-app-kaushambi-news-ald320517177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल मिला नहीं कैसे लोड हो पोषण ट्रैकर एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल मिला नहीं कैसे लोड हो पोषण ट्रैकर एप
विज्ञापन
mobile not found how to load nutrition tracker app
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब विभाग की तरफ से पोषण ट्रैकर एप लोड करने में खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ज्यादातर कार्यकर्ताओं को विभाग की तरफ से फोन दिए ही नहीं गए। जिन्हें मिला भी है वह खराब पड़े हैं। इसे लेकर सोमवार को सदर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया। बाद में महिला एवं बाल विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष माया सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर एप लोड कराया जा रहा है। विभाग की तरफ से ज्यादातर कार्यकर्ताओं को फोन ही नहीं मिला, जिन्हें काफी पहले मिला भी है वह खराब पड़े हैं। विभाग की तरफ से रिचार्ज भी नहीं कराया जा रहा है।
सबसे बड़ी समस्या इसको अंग्रेजी में लोड करने में आ रही है। अधिकारियों की तरफ से धमकी दी जा रही है कि जो कार्यकर्ता एप डाउनलोड नहीं करेंगी उनका मानदेय रोक दिया जाएगा। जिसके पास मोबाइल नहीं है वह खुद के पैसे से मोबाइल खरीद लें। कहा कि विभाग मोबाइल व रिचार्ज की व्यवस्था कराने के साथ ही एप को हिंदी में लांच करे। इस मौके पर संजना दीक्षित, रेनू प्रजापति, प्रेमा देवी, बच्ची देवी, सुषमा सिंह, सुनीता पाल, शालिनी श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, मंजू देवी, पुष्पा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।