फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MNREGA...only 42 days of work in 365 days, how do the workers survive

Kaushambi News: मनरेगा...365 दिन में सिर्फ 42 दिन काम, श्रमिक कैसे करें गुजारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
MNREGA...only 42 days of work in 365 days, how do the workers survive
अरुण कुमार।
जिले में मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को 365 दिनों में महज 42 दिन का ही काम मिल सका है। ऐसे में वह अपनी मूलभूत सुविधाएं पूरी नहीं कर पा रहे हैं। श्रमिकों को काम की तलाश में महानगरों की ओर रुख करना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 49 हजार से अधिक श्रमिकों ने रोजी-रोटी की तलाश में या तो गांव छोड़ दिया या फिर निजी कामों में लग गए।
विज्ञापन

जिले में कुल 1,39,045 जॉबकार्ड धारक हैं। इन कार्ड धारकों के लिए मनरेगा के तहत गांव में विभाग ने काम देना शुरू किया, लेकिन यहां पर विभाग केवल कोरम पूरा करता ही दिखाई दिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 की बात करें तो 89,825 जॉबकार्ड धारकों के लिए 19,77,964 मानव दिवस सृजित हुए।
विज्ञापन

औसतन देखा जाए तो प्रत्येक श्रमिक को पूरे साल में महज 42 दिन का काम ही मिल सका है। काम न मिलने की वजह से उन्हें अन्य शहरों में रोजगार की तलाश करनी पड़ रही है। वित्तीय वर्ष की बात करें तो 49,220 श्रमिक जनपद छोड़कर रोजी-रोजगार के लिए महानगर चले गए या फिर प्राइवेट में मजदूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शासन के निर्देशों का भी नहीं हो रहा पालन

- मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को लेकर शासन की ओर से निर्देश दिया है। इसके तहत प्रत्येक श्रमिक को जिले में कम से कम 100 दिन का काम दिया जाए, लेकिन जिले में शासन के मानक का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस वजह से श्रमिकों का मनरेगा से मोह भंग होता जा रहा है।
------
मनरेगा योजना में भले ही 100 दिन काम देने की गारंटी दी जाती है, लेकिन यह दावा सिर्फ कागजी है। साल भर में केवल 40 दिन का ही रोजगार मिला है। जो परिवार चलाने के लिए काफी नहीं है।

--अरुण कुमार,श्रमिक, तिल्हापुर
-------
जॉबकार्ड बना हुआ है, साल भर में एक भी दिन काम नहीं मिला। किसी तरह बाहर मजदूरी करके परिवार का गुजारा करना पड़ रहा है।
-- राघवेंद्र कुमार श्रमिक-तिल्हापुर

---------
वित्तीय वर्ष 2024-25 के आंकड़ों पर एक नजर
-----------------------------------
कुल जॉबकार्ड धारक -- 1,39,045
सक्रिय जॉब कार्डधारक -- 89,825
कुल सृजित मानव दिवस-- 19,77,964
औसतन प्रति मजदूर कितने दिन मिला काम-- 42 दिन
100 दिन का काम पूरा करने वाले मजदूर-- 3271
----------
वर्जन--
मांग के अनुरूप श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। पिछले कुछ समय में मांग में कमी देखी गई है। हालांकि शासन की ओर से जो मानव दिवस का लक्ष्य तय किया गया था। जनपद में उससे अधिक काम दिया गया है। -अजीत कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ

अरुण कुमार।

अरुण कुमार।

अरुण कुमार।

अरुण कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed