फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mlc leelawati

एमएलसी के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

Fri, 15 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 15 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सूबे के सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर आम जनता के बीच  सरकार की छवि, उपलब्धि के साथ पार्टी संगठन के कामकाज की समीक्षा करने के लिए एमएलसी लीलावती कुशवाहा और राम जतन राजभर सिराथू आए।
विज्ञापन


बता दें कि सूबे के सीएम अखिलेश यादव ने एमएलसी लीलावती कुशवाहा एवं राम जतन राजभर को पर्यवेक्षक बनाकर जिले की तीनों विधान सभा का जायजा लेने के लिए भेजा। सूबे के सीएम के  दूत बनकर आए दोनों विधायक बुधवार देर शाम सिराथू पहुंचे। नगर पंचायत सिराथू के मीटिंग हाल में कार्यकर्ताओं से मिलकर सपा सरकार का गुणगान गाया। इसके बाद बंद कमरे में स्थानीय कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से तीन के ग्रुप में बुला कर समीक्षा की। बंद कमरे में ग्रुप में बुलाए जाने पर गुटों में बंटे लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की। कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जिले में संगठन के नाम पर पार्टी का काम कम और अपनी झोली भरने का काम अधिक हो रहा है। सीएम जिस दिन जिले के दौरे पर आए थे। पार्टी के एक कद्दावर नेता ने अपनी हनक का इस्तेमाल कर 10 करोड़ की बालू डंप करा ली। गरीबों के पेट पर डाका डाले जाने एवं कोटेदारों से 70 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एक अधिकारी द्वारा अवैध वसूली कराए जाने का मामला भी जोर शोर के साथ एमएलसी लीलावती के सामने स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उठाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष माजिद अली, अच्छन, अशोक कुमार, डॉ. जैनुल, रमेश यादव, गुड्डू सिंह, अबरार अहमद, ताज उद्दीन, हरी मोहन यादव, हेमंत टुन्नू, बालम द्विवेदी, डॉ. असलम, छितानी लाल, नफीस अहमद, अश्वनी सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कौशाम्बी में गरीबाें के हक पर डाका डाले जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि लखनऊ लौटकर वह सीएम को कोटेदाराें से हो रही लाखों की अवैध उन उगाही की रिपोर्ट देंगी।


समीक्षा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ग्रुप मुलाकात में क्षेत्र के कोटेदाराें से 70 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई। कहा कि एक अधिकारी के इशारे पर हो रही इस लूट खसोट से गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। इससे अखिलेश सरकार की छवि खराब हो रही है। इस संबंध में एक गोपनीय पत्र भी लीलावती को दिया गया। लीलावती ने गरीबों के पेट पर डाका डालने की वालों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिया। कहा कि सीएम ने कुछ सोच-समझ कर ही क्षेत्र भ्रमण के लिए उन्हें भेजा है। वे धरातल पर समीक्षा कर एक-एक बात की रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed