फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MLA's PA's nephew died due to severe head injury

सिर पर गहरी चोट लगने से हुई थी विधायक के पीए के भतीजे की मौत

Mon, 03 Jan 2022 08:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
MLA's PA's nephew died due to severe head injury
कोतवाली के फरीदनपुर गांव के समीप शनिवार रात गड्ढे में मृत मिले सत्येंद्र सिंह की मौत सिर पर गहरी चोट लगने के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के चकमाहपुर निवासी सूरत यादव चायल विधायक संजय गुप्ता के मीडिया प्रभारी हैं। सूरज का भतीजा सत्येंद्र (20) बीए का छात्र था। इन दिनों वह अपनी मौसी के घर करारी के अवाना आलमपुर में रह रहा था। शनिवार रात किसी का फोन आने के बाद सत्येंद्र घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद देर रात वह फरीदनपुर गांव के समीप गड्डे में बेहोश पड़ा मिला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सत्येंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रही थी तभी उसने दम तोड़ दिया था। इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गहरी चोट लगना बताया गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। अपनी तरफ से केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed