फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MLA listened to people's problems in Chaupal

विधायक ने चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं

Sun, 06 Oct 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
MLA listened to people's problems in Chaupal
MLA listened to people's problems in Chaupal - फोटो : KAUSHAMBI
विधायक ने चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर विधायक लालबहादुर ने शनिवार को सरसवां ब्लॉक के गनेशपुर कटरी गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्या सुनी। इस दौरान कुल 121 शिकायती पत्र आए। बिजली की एक समस्या का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी मामलों में विधायक ने संबंधित विभागाध्यक्षों से त्वरित निस्तारण के लिए कहा है।

मंझनपुर विधायक ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार को वह विस क्षेत्र के किसी एक गांव में चौपाल लगाकर जनसुनवाई करते हैं। इस शनिवार को विधायक ने गनेशपुर कटरी गांव में चौपाल लगाई। यहां बिजली की आई एक समस्या का मौके पर निपटारा कर दिया गया। हैंडपंप के 10, वृद्धा पेंशन के 10, विधवा पेंशन के पांच, आवास के 40, शौंचालय के 53 और हैंडपंप रीबोर के तीन मामले आए। विधायक ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से समस्या का समाधान करने के लिए कह दिया गया है। आम जन की समस्या का निपटारा करने में मनमानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सीएम को चिट्ठी भेज दी जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश सिंह, अशोक चौधरी, राजीव रैना, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed