फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mla listened the problems of people

विधायक के सामने फरियादियों ने आवास व हैंडपंप का दुखड़ा रोया

Mon, 21 Sep 2020 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
mla listened the problems of people
mla listened the problems of people - फोटो : KAUSHAMBI
चायल विधायक संजय गुप्ता ने रविवार को भरवारी स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की। जिसमें 85 लोगों ने अपनी फरियाद रखी। सबसे ज्यादा मामले आवास व हैंडपंप की मांग को लेकर थे। विधायक ने 25 शिकायतों का अफसरों से बात कर तत्काल निस्तारण कराया। बाकी के मामलों में कार्रवाई के लिए शिकायती पत्रों को संबंधित अफसरों के पास भेजा गया है।शिव कली देवी ने विधायक से भूमि विवाद के एक मामले का निस्तारण कराए जाने की मांग की। छबीलेपुर गांव की प्रेमवती ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए। चरवा से आए बाबूलाल पासी ने हैंडपंप लगाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसी गांव की ममता देवी ने बताया कि पहले प्रधानमंत्री आवास में उसे पात्र किया गया और अब सुविधा शुल्क नहीं देने पर अपात्र घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

विकास तिवारी ने अपनी गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए सरकारी मदद से इलाज कराने की मांग की। विधायक ने तत्काल संबंधित विभाग को पत्र लिखकर जल्दी इलाज के शासन से पैसा अवमुक्त कराने को कहा। काजू गांव से आए राजेश कुमार ने बताया कि दो साल पहले गांव के कुछ दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसी तरह के 85 लोगों ने अपना प्रार्थना पत्र विधायक के सामने रखा। सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने 25 का त्वरित निस्तारण कराया। जनसुनवाई के दौरान आईटी सेल के सूबेदार, मनोज साहू, पिंटू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी सूरज यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed