फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mistreatment victim did not get justice movement then

दुराचार पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला तो होगा आंदोलन

Wed, 01 Jul 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 01 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने मंगलवार को दुराचार पीड़िता से मुलाकात किया।  पीड़िता को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। घटना के 15 दिन बाद भी आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। ऐलान किया कि पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला तो अद कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सिराथू इलाके के एक गांव में रहने वाली एक युवती सपा नेता डॉ अजमल के निजी अस्पताल में काम करती थी। इसका आरोप है कि उसे दूसरे अस्पताल में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सपा नेता ने करीब छह महीने तक बंधक बनाकर दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर सैनी कोतवाली पुलिस में सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इसे लेकर भाजपा, विहिप के साथ ही अपना दल ने मोर्चा खोल रखा है। मंगलवार को अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल अपनी छोटी बेटी के साथ दुराचार पीड़ित से मिलने उसके घर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने अकेले में पीड़िता से बातचीत की। अद प्रमुख ने कहाकि वह पीड़िता की लड़ाई लडे़ंगी। भुक्तभोगी के दिवंगत पिता को पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। कहाकि आरोपी सपा नेता की सत्ता में चाहे जितनी भी हनक क्यों न हो। इस देश में कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को किसी की भी धमकी से नहीं डरने की सलाह दी। ऐलान किया कि पीड़िता को न्याय दिलाना अब अपना दल की जिम्मेदारी है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। चेताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई, तो अपना दल कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंझनपुर/नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल इलाके की एक किशोरी और मंझनपुर क्षेत्र की विवाहिता से गैंगरेप का प्रयास किया गया। पीड़िताओं के शोर मचाने पर युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगियों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि सोमवार शाम वह घर में अकेली थी। परिजन खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी बीच गांव के ही दो युवक नशे में धुत होकर उसके घर में आए। उसे घर में अकेली देख युवकों ने दुराचार की कोशिश की। इस पर वह शोर मचाने लगी। परिणामस्वरूप आसपास के लोग मौके पर आए। इससे पहले दोनों युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी घर आए। पीड़िता की मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता रविवार रात बरामदे में बच्चों के साथ सो रही थी। बताया कि रात पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक आ गए। दोनों युवक मुंह दबाकर उसे खींचकर कमरे की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई भी की। किसी तरह छुड़ाकर वह चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर बच्चे जग गए। आसपास के लोग भी मौके पर आए। इस पर दोनों युवक भाग निकले। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत करने मंझनपुर कोतवाली गई, तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। मंगलवार को पीड़िता ने शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ मंझनपुर को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।


मनचले को पीटकर किया पुलिस के हवाले
चायल (ब्यूरो)। पिपरी इलाके के एक युवक को पड़ोसी के घर में कूदकर किशोरी से छेड़खानी करना मंहगा पड़ा है। शोर पर परिजनों ने मनचले की पिटाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है। पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी सोमवार रात आंगन में सो रही थी। आधी रात में गांव का ही रहने वाला एक मनचला दीवार फांदकर घर में कूद गया। उसने सो रही किशोरी से छेड़खानी करने लगा। दुराचार की भी कोशिश की। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। घरवालों की नींद खुल गई। आंगन में पड़ोसी युवक को देखकर घरवालों ने उसे धरदबोचा और पिटाई की। फिर पुलिस को सौंप दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed